Tuesday, August 4, 2020

देश मेरा अब बढ़ आया है

नवयुग की शुरुआत हुई है  
राम राज की बात हुई है,
शंख नाद अब बज आया है 
देश मेरा अब बढ़ आया है| 

कुछ उम्मीदें आगाज़ हुई हैं 
फिर से उड़ने की बात हुई है,
राम धनुष अब चढ़ आया है
देश मेरा अब बढ़ आया है| 

पहचान की अपनी सौगात हुई है
फिर नए सपनों की बात हुए है,
युवा जोश अब जग आया है
देश मेरा अब बढ़ आया है|  
                                     - पंकज 'ख़ामोश'